धारदार हथियार के दम पर धमकाया गया अधिशासी अभियन्ता को

0
583

देहरादून। उत्तराखण्ड की शांत वादियों में भी अब दबंगों द्वारा अपना काम करवाने हेतू अधिकारियों को हथियारों के दम पर धमकाया जाने लगा है। बीते रोज कालसी स्थित सहिया क्षेत्र के लो.नि.वि. के अधिशासी अभियन्ता को कुछ दबंगों द्वारा उनके आफिस में घुस कर अपने कार्य हेतू धारदार हथियार के दम पर धमकाया गया। अधिशासी अभियन्ता द्वारा मामले की जानकारी उपजिलाधिकारी कालसी व राजस्व पुलिस को दे दी गयी है। मामले में राजस्व पुलिस जांच में जुटी हुई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते रोज कालसी सहिया क्षेत्र के लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता डी.पी.सिंह द्वारा उपजिलाधिकारी कालसी को सूचना देकर बताया गया कि आज क्षेत्र के एक दबंग व्यक्ति रोहित तोमर निवासी ग्राम तारली द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर उनके कक्ष में घुसकर धारदार हथियारों के दम पर उनके साथ अभद्रता की गयी है। बताया कि दबंगों द्वारा की गयी यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। बताया कि उक्त दबंग द्वारा अपने किसी काम को करवाने के चलते इस भयावह हरकत को अंजाम दिया गया है। जिससे सारा स्टाफ भयभीत है। अधिशासी अभियन्ता डी.पी.सिंह का कहना है कि सम्बन्धित लोगों को तत्काल गिरफ्तार किया जाये। वहीं मामले में राजस्व पुलिस का कहना है जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here