Home News Posts उत्तराखंड मगरमच्छ ने किया ग्रामीण पर हमला

मगरमच्छ ने किया ग्रामीण पर हमला

0
621

हरिद्वार। हरिद्वार के गंगा किनारे बसे एक गांव में मगरमच्छ ने ग्रामीण पर हमला कर दिया। गम्भीर रूप से घायल ग्रामीण को अस्पताल पहुंचाया गया। जहंा से उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार लक्सर तहसील क्षेत्र के डूंगरपुर गांव निवासी ईश्वर चंद और जोगिंद्र ने बताया कि उनके गांव में रहने वाले सुरेश का घर तालाब के पास स्थित है। आज सुबह वो किसी काम से तालाब के पास पहुंचे। तभी तालाब से निकले एक मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया। मगरमच्छ ने सुरेश का हाथ अपने जबड़े में दबा लिया। लेकिन हिम्मत करके जैसे तैसे सुरेश ने मगरमच्छ से हाथ छुड़ाया। चीख पुकार सुनकर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे तो मगरमच्छ फिर से तालाब में भाग गया। मगरमच्छ के हमले में ग्रामीण के हाथ की खाल तक उतर गई और नसें तक कट गई हैं। इसके बाद एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें इलाज के हरिद्वार के जिला अस्पताल भेजा गया।
ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी उनके गांव में कई मगरमच्छ पकड़े जा चुके हैं। इस बार भी तालाब में मगरमच्छ इकट्ठा हो गए हैं। लिहाजा वो प्रशासन से मांग करते हैं कि तालाब कि सफाई कराई जाए और मगरमच्छ को पकड़कर कहीं दूर छोड़ा जाए। रेंज अधिकारी श्ौलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मगरमच्छ के हमले की सूचना मिलते ही टीम मौके पर भेजी गई है। जल्द ही मगरमच्छ को पकड़कर कहीं दूर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here