Home News Posts उत्तराखंड सीएम ने अधिकारियों संग परेड ग्राउंड का किया निरीक्षण

सीएम ने अधिकारियों संग परेड ग्राउंड का किया निरीक्षण

0
693

देहरादून। शनिवार को देहरादून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित महारैली के लिए तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। मुख्य सभा स्थल में चल रही तैयारियों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार जायजा ले रहे हैं।
आज मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउण्ड का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 4 दिसम्बर को परेड ग्राउण्ड, देहरादून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित रैली के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून एवं संबंधित अधिकारियों को समय पर समुचित व्यवस्था के लिए निर्देश दिये। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस अवसर पर हजारों करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जायेगा।
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री संसदीय कार्य प्रहलाद जोशी, केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, आयुक्त गढ़वाल सुशील कुमार, जिलाधिकारी आर.राजेश कुमार, एसएसपी जन्मेजय खण्डूरी, भाजपा नेता कुलदीप कुमार, बलजीत सोनी आदि के साथ ही लोक निर्माण, पुलिस एवं एसपीजी के अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here