होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा संगठन के स्थापना दिवस पर सीएम धामी ने खोला घोषणाओं का पिटारा

0
216

भोजन भत्ता बढाने के साथ ही बीमारी में छह माह तक वेतन देने की घोषणा की


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा संगठन के स्थापना दिवस पर घोषणायें करते हुए होमगार्ड को अन्तर्जनपदीय ड्यूटी तथा राज्य की सीमा के अन्तर्गत निर्वाचन ड्यूटी एवं रैतिक परेड में तैनात होने वाले होमगाडर््स स्वयंसेवकों को 180 रूपये प्रतिदिन भोजन भत्ता प्रदान किये जाने तथा होमगाडर््स ड्यूटी के 24 घण्टे के भीतर घायल व बीमार होने वाले होमगाडर््स स्वयंसेवकों को पूरे सेवाकाल में चिकित्सालय में भर्ती होने पर अधिकतम 6 माह तक ड्यूटी भत्ता प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी।
आज यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 6 दिसम्बर 2022 को होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा संगठन के स्थापना दिवस पर आयोजित भव्य रैतिक परेड का मन प्रणाम ग्रहण किया गया। रैतिक परेड में कुल 6 प्लाटूनें सम्मिलित हुईं जिनमें 5 सशस्त्र पुरूष तथा 1 सशस्त्र महिला प्लाटून थी। परेड में गढ़वाल तथा कुमांऊ मण्डलों के जनपदों से आये हुए होमगार्ड्स सम्मिलित हुए। इस परेड के परेड कमाण्डर निर्मल जोशी, जिला कमाण्डेन्ट रूद्रप्रयाग, सेकेन्ड इन कमाण्ड नितिन काकेरवाल, जिला कमाण्डेन्ट, अल्मोड़ा तथा परेड ऐडजूटेण्ट बबीता रावत, वैतनिक प्लाटून कमाण्डर, जिला प्रशिक्षण केन्द्र, श्रीनगर थी। कम्पनी कमाण्डर का कार्य चन्द्रकांत बिष्ट, वैतनिक निरीक्षक, हरिद्वार तथा चेतन मैठाणी, वैतनिक प्लाटून कमाण्डर, ऊधमसिंहनगर द्वारा किया गया। परेड मेजर का कार्य मुकुल राठी, ब्लॉक आर्गनाईजर, ऊधमसिंहनगर द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंंह धामी द्वारा ललित मोहन जोशी, मण्डलीय कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स, कुमॉऊ मण्डल को सराहनीय कार्यों के लिए गणतंत्र दिवस—2021 हेतु राष्ट्रपति का गृह रक्षक पदक से सम्मानित किया गया तथा होमगार्ड्स तथा नागरिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कार्मिक को उनके कार्यों के लिए प्रशंसा प्रमाण—पत्र से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिहं धामी द्वारा विभाग हेतु संदेश एवं घोषणाओं को पढ़ा गया, जिसके अंतर्गत होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के लिये घोषणायें की गयी है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य के 10 जनपदों में होमगाडर््स स्वयंसेवकों की एक—एक महिला प्लाटून (कुल संख्या 330) महिला होमगाडर््स के पदों पर भर्ती किये जाने, उत्तराखण्ड राज्य में एक जनपद से दूसरे जनपद की अन्तर्जनपदीय ड्यूटी तथा राज्य की सीमा के अन्तर्गत निर्वाचन ड्यूटी एवं रैतिक परेड में तैनात होने वाले होमगाडर््स स्वयंसेवकों को 180 रूपये प्रतिदिन प्रति होमगार्ड भोजन भत्ता प्रदान किये जाने, होमगाडर््स ड्यूटी के 24 घण्टे के भीतर घायल व बीमार होने वाले होमगाडर््स स्वयंसेवकों को पूरे सेवाकाल में चिकित्सालय में भर्ती होने पर अधिकतम 6 माह तक ड्यूटी भत्ता प्रदान किये जाने, अवैतनिक प्लाटून कमाण्डर के मानदेय में 1000 रूपये से 1500 रूपये प्रतिमाह, अवैतनिक सहायक कम्पनी कमाण्डर के मानदेय में 1200 रूपये से 2000 रूपये प्रतिमाह तथा अवैतनिक कम्पनी कमाण्डर के मानदेय में 1500 रूपये से 2500 रूपये प्रतिमाह किये जाने की घोषणा की गयी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री द्वारा ड््यूटी पर दिवंगत होमगार्ड स्व. तिलक राज मौर्या की आश्रित पत्नी श्रीमती प्रीति को दो लाख तथा सेवापृथक होमगार्ड कुन्ती नेगी को एक लाख की सहायता राशि कल्याण कोष से प्रदान किये जाने का प्रमाण—पत्र दिया गया। मुख्यमंत्री द्वारा रैतिक परेड—2022 के अवसर पर ट्टपहलट्ट ऐप का लोकार्पण किया व होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की स्मारिका का विमोचन किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्ड्स एवं निदेशक, नागरिक सुरक्षा, उत्तराखण्ड केवल खुराना, आई.पी.एस. के नेतृत्व में विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की विशेष सराहना की गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here