Home News Posts उत्तराखंड पहलगाम की घटना पर मिठाई बांटने वाले डाक्टर के खिलाफ मुकदमा

पहलगाम की घटना पर मिठाई बांटने वाले डाक्टर के खिलाफ मुकदमा

0
553

देहरादून। पहलगाम वाली घटना पर मिठाई बांटने वाले डॉक्टर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऋषि नौटियाल ने ऋषिकेश कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि विगत 22 अप्रैल 2025 को धरित पहलगाम धर्म पूछकर धर्म के आधार पर मारे गये हिन्दूओ की घटना के बाद ऋषिकेश एम्स में कार्यरत डॉ. तंजीम अकरम द्वारा 23 अप्रैल 2025 को अस्पताल परिसर में हिन्दूओं के मरने की खुशी में मिठाई बांटी गई किसी के द्वारा पूछे जाने पर डॉ. द्वारा बताया गया कि रमजान की खुशी में मिठाई बॉटी जा रही है। जबकि रमजान को बीते एक माह हो चुका है। उक्त व्यक्ति डॉ तांजीम अकरम द्वारा खुले तौर पर पहलगाम में हमला करने वाले आंतकवादियो का समर्थन किया गया है और उक्त घटना मे मरे भारतीय मूल के हिन्दूओ के मरने पर एम्स में अपनी कॉम के व्यक्तियों के साथ मिठाई बांटकर खुशी मनाई जा रही है जिससे कि उक्त डॉ तांजीम अकरम की मानसिक व देश के प्रति वफादारी साफ झलकती है। डॉ. तंजीम अकरम द्वारा पूर्व में भी हिन्दू विरोधी पोस्ट भी अपनी सोसल एकान्ट मे पोस्ट की गई थी और स्टेटस भी अपलोड किये गये थे जिसके साक्ष्य संलग्न किये जा रहे जिससे हिन्दू समाज मे जन आक्रोश है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here