Home News Posts उत्तराखंड खाई में गिरी कार- एक की मौत, एक घायल

खाई में गिरी कार- एक की मौत, एक घायल

0
402

पौड़ी। सड़क दुर्घटना में बीते रोज एक कार के खाई में गिर जाने से जहंा एक व्यक्ति की मौत हो गयी वहीी दूसरा गम्भीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक व घायल को बाहर निकाल कर घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहंा उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज थाना रिखणीखाल को सूचना मिली कि रिखणीखाल क्षेत्रान्तर्गत गुनेडी (राजस्व क्षेत्र) के पास एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गयी है। इस सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक रिखणीखाल व पुलिस टीम आपदा उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर देखने से पता चला कि एक वाहन (यूके 07 एजी 0321 स्विफ्ट कार) सड़क से लगभग 200 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर रखा है। पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। वाहन के पास पहुंचने से पता चला कि एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है तथा दूसरे व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी है। कड़ी मशक्कत व स्ट्रेचर के सहारे घायल व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकालकर निजी वाहन के माध्यम से राजकीय चिकित्सालय रिखणीखाल पहुंचाया जहां घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेस अस्पताल कोटद्वार रेफर किया गया तथा दुर्घटना में मृत्यु हुए व्यक्ति की पंचायतनामा की कार्यवाही की गयी। घायल का नाम अमित रावत (उम्र 36 वर्ष) पुत्र केसर सिंह रावत, निवासी गुनेरी वहीं मृतक का नाम मनवर सिंह (उम्र 60 वर्ष) पुत्र ठगे सिंह, निवासी गुनेर बताया जा रहा हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here