Home News Posts उत्तराखंड कार खाई में गिरी, तीन की मौत, एक घायल

कार खाई में गिरी, तीन की मौत, एक घायल

0
393

देहरादून। सड़क दुर्घटना में आज सुबह एक कार के खाई में गिर जाने से जहंा तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद मृतकों व घायलों को अस्पताल पहंुचाया। जहंा घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना कालसी को सूचना प्राप्त हुई कि जज रेट के पास एक कार गहरी खाई में गिर गयी है। सूचना पर एसडीआरएफ को सूचित कर थाना कालसी से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर पुलिस तथा ैएसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया। मौके पर एक फ्रॉनक्स सिग्मा कार जज रेट के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिर गयी थी, जिसमें चार व्यक्ति सवार थे, जिनमें से 3 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। एक घायल व्यक्ति को पुलिस द्वारा रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकालकर उपचार हेतू विकास नगर अस्पताल भिजवाया गया है। मौके पर पुलिस तथा एसडीआरएफ टीम द्वारा मृतको के शवों को खाई से बाहर निकाला जा रहा है। घायल व्यक्ति का नाम मयंक चौहान पुत्र चमन चौहान निवासी मटियावा, तहसील चकराता, देहरादून है जबकि मृतकों के नाम मुकेश राणा निवासी कोटी कनासर, चकराता, देहरादून व प्रियांशु चौहान पुत्र जयप्रकाश चौहान निवासी जगतपुर खादर, किलवाड़ी, सहसपुर, देहरादून बताये गये है। जबकि एक मृतक की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here