रूद्रप्रयाग। सड़क दुर्घटना में आज सुबह एक अनियंित्रत कार के खाई में गिर जाने से पांच यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल रेस्क्यू कर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहंा उनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 5.10 बजे डीसीआर रुद्रप्रयाग के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि तिलवाड़ा पेट्रोल पंप के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी है। सूचना प्राप्त होते ही अर्पण यदुवंशी, सेनानायक एसडीआरएफ के निर्देशानुसार एसडीआरएफ पोस्ट अगस्त्यमुनि की टीम उप निरीक्षक धर्मेंद्र पवार के नेतृत्व में तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि वाहन सड़क से लगभग 50—60 मीटर नीचे नदी किनारे जा गिरा था। वाहन में 2 महिलाओं एवं 3 पुरुषों सहित कुल 5 व्यक्ति सवार थे, जो दुर्घटना के उपरांत घायल अवस्था में खाई में फंसे हुए थे।
एसडीआरएफ टीम ने जिला पुलिस एवं स्थानीय लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान प्रारंभ किया। विषम भू—भाग एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद टीम गहरी खाई में उतरी तथा अथक प्रयासों से सभी घायलों तक पहुंच बनाई। रेस्क्यू टीम द्वारा एक—एक कर सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा प्राथमिक सहायता प्रदान करते हुए उन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। संकट की उस घड़ी में एसडीआरएफ टीम घायलों के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आई और समयबद्ध कार्रवाई के चलते सभी घायलों को शीघ्र चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जा सकी। घायलों के नाम प्रिंस सिंह पुत्र रमाकांत सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी भसेनिया मोहम्मद गंज, थाना मोहम्मद गंज, पलामू, झारखंड, सभीमा सिंह पुत्री विनोद सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी सी—21 समरपाली, थाना संभरपाली, पश्चिम बंगाल, सुजोन मुखर्जी पुत्री राजेंद्र मुखर्जी, उम्र 27 वर्ष, निवासी राजगंज, रायगंज, जिला जलपाईगुड़ी, असम, ऋजा मुखर्जी पुत्र उदय गोह, उम्र 30 वर्ष, निवासी राजगंज, जिला जलपाईगुड़ी, असम व प्रदीप कुमार पुत्र गंगाराम, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम लंगड़ा, पोस्ट औरैया, जनपद औरैया, उत्तर प्रदेश (वाहन चालक) बताये जा रहे है।




