Home News Posts उत्तराखंड नाबालिग गुमशुदा को 8 घंटे में किया बरामद

नाबालिग गुमशुदा को 8 घंटे में किया बरामद

0
104


देहरादून। परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से चली गयी नाबालिग गुमशुदा को पुलिस ने मात्र आठ घंटो मे ही बरामद कर परिजनों की सुपुर्दगी मेें दे दिया है। पुलिस की इस कार्यवाही की परिजनों द्वारा भूरी—भूरी प्रश्ंासा की गयी है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज पटेलनगर निवासी एक महिला द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर अपनी नाबालिग पुत्री उम्र 14 वर्ष, के दिनांक 6—6—26 को दोपहर के समय घर से सामान लेने जाने तथा अब तक वापस न लौटने के संबंध में एक प्रार्थना पत्र दिया गया, जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस ने नाबालिग की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी गयी। पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा नाबालिक के घर व उसके आसपास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों का अवलोकन किया गया तथा सीसीटीवी फुटजो से प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसि पतारसि करते हुए आज सुबह नाबालिग बालिका को आशारोडी क्षेत्र से सकुशल बरामद किया गया। नाबालिग को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। पूछताछ में नाबालिक द्वारा बताया गया कि अपने घर वालों की डांट से नाराज होकर वह अपने घर से निकल आई थी। नाबालिक को सकुशल वापस पाकर परिजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस की कार्यश्ौली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here