Home News Posts उत्तराखंड अलकनंदा में समाई बस

अलकनंदा में समाई बस

0
464
  • 3 मरे, 10 लापता, 7 घायल

रुद्रप्रयाग। आज सुबह 7.30 बजे जिला रुद्रप्रयाग के घोलतीर में बदरीनाथ हाईवे पर एक मिनी ट्रैवलर बस सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर होने के बाद अलकनंदा नदी में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलने पर एनडीआरफ और एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैवलर बस में कुल 20 लोग सवार थे, जिसमें 18 यात्री व चालक तथा परिचालक सहित कुल 20 लोग थे। जो केदारनाथ दर्शन करने के बाद बद्रीनाथ जा रहे थे। रुद्रप्रयाग और गोचर के बीच घोलतीर में हुए इस हादसे में बस अलकनंदा की ओर खाई में पलट गई और लुढ़कती हुई नदी की तेज धार में जाकर समा गई। इस दौरान कुछ अन्य यात्री वाहन में आ जा रहे थे। जिन्होंने बस को अलकनंदा में गिरते देखा तथा दुर्घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दी।
सूचना मिलने पर बचाव दल ने मौके पर जाकर राहत कार्य शुरू किया तो उन्हें कुछ लोगों के शरीर किनारे की झाड़ियां के आसपास दिखे जिन्हें बाहर निकालने का काम किया गया। दुर्घटना के समय यह यात्री छिटक कर बस से बाहर गिर गए थे इनमें से दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया अन्य सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से तीन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एयर एम्बुलेंस से एम्स लाया गया है बाकी चार का इलाज रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में चल रहा है। जबकि अभी तक लापता 10 लोगों का कोई अता—पता नहीं चल सका है। अलकनंदा का तेज बहाव व अत्यधिक गहराई तथा खराब मौसम भी बचाव तथा राहत के काम में बाधा बना हुआ है।
हादसे में घायल बस चालक द्वारा ट्रक की गलत साइड से आकर टक्कर मारने को दुर्घटना का कारण बताया गया है। 30 सीटर इस बस में 20 यात्री सवार थे जिसमें गुजरात के सात, मध्य प्रदेश के दो, राजस्थान के सात व महाराष्ट्र के दो यात्री बताए गए हैं जिनमें से घायलों के नाम दीपिका सोनी निवासी सिरोही मीना वास राजस्थान, हेमलता सोनी निवासी प्रताप चौक गोगुण्डा गोगुण्डा, राजस्थान, ईश्वर सोनी, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, अमिता सोनी, निवासी 701 702 बिल्डिंग नं. 3 मीरा रोड, महाराष्ट्र, सोनी भावना ईश्वर, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, भव्य सोनी, निवासी ई 202 सिलिकॉन पैलेस, बाम्बे मार्केट, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, पार्थ सोनी, निवासी वार्ड नं. 11, राजगढ़, वीर सावरकर मार्ग ग्राम राजगढ़ मध्य प्रदेश व सुमित कुमार(चालक), पुत्र नरेश कुमार, निवासी बैरागी कैम्प, हरिद्वार बताये जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here