Home News Posts उत्तराखंड बस सडक पर पलटी 27 घायल, बस चालक फरार

बस सडक पर पलटी 27 घायल, बस चालक फरार

0
692

उत्तरकाशी। बस के सडक पर पलटने से 27 यात्री घायल हो गये। बस चालक मौके से फरार हो गया। सभी को 108 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः करीब पौने दस बजे एक बस गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नालूपानी के हेयरपिन बैण्ड पर अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, बस में मध्यप्रदेश के 41 यात्री सवार थे, 27 यात्रियों को सामान्य चोटें आयी हैं, थाना धरासू पुलिस टीम द्वारा तुरन्त मौके पर पहुंचकर घायलों को 108 व पुलिस हाइवे पैट्रोल के माध्यम से पीएचसी डुण्डा पहुंचाया गया, बस चालक व परिचालक मौके से फरार हैं। तीर्थ यात्री यमुनोत्री से दर्शन कर बस से गंगोत्री की ओर जा रहे थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here