Home News Posts उत्तराखंड अलकनंदा नदी में बस गिरी 2 की मौत, 8 घायल 10 लापता

अलकनंदा नदी में बस गिरी 2 की मौत, 8 घायल 10 लापता

0
511



रूद्रप्रयाग। सड़क दुर्घटना मेंं आज सुबह एक यात्री बस के अनियंित्रत हो जाने से बस अलकनंदा नदी में जा गिरी। सूचना मिलने पर पुलिस, अग्निशमन इकाई, एसडीआरएफ सहित तमाम रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बस में सवार दो लोगों की मौत हो गयी 8 लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है जबकि दस लापता है, जिनकी खोजबीन जारी है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग आठ बजे सूचना मिली कि जनपद रुद्रप्रयाग के घोलतीर के निकट स्टेट बैंक मोड़ के पास एक वाहन (बस संख्या यूके 08 पीए 7444) दुर्घटनाग्रस्त होकर हाईवे से सीधे अलकनन्दा नदी में जा गिरी है बताया जा रहा है वह बस आज प्रातःकाल रुद्रप्रयाग से बद्रीनाथ जा रही थी। सूचना मिलने पर जिला पुलिस, अग्निशमन इकाई, एसडीआरएफ सहित तमाम रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि बस के दुर्घटनाग्रस्त होने तथा नदी में समाने से पूर्व इस वाहन में सवार कुछ व्यक्ति जो कि छिटक गये थे, को रेस्क्यू टीमों द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से ऊपर सड़क पर लाया गया। इन घायल व्यक्तियों को तत्काल जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भिजवाया गया है।


बताया जा रहा है कि बस में जो कि 31 सीटर है, में वाहन चालक सहित कुल 20 व्यक्ति सवार थे। इस वाहन में उदयपुर राजस्थान व गुजरात का सोनी परिवार चारधाम यात्रा पर आया हुआ था। इनमें से दो लोगों की मौत हो गयी 10 लापता है जिनकी तलाश जारी है, जबकि आठ लोग घायल बताये जा रहे हे। घायलों के नाम दीपिका सोनी, निवासी सिरोही मीना वास, राजस्थान, हेमलता सोनी, निवासी प्रताप चौक, गोगुण्डा गोगुण्डा, राजस्थान, ईश्वर सोनी, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, अमिता सोनी, निवासी 701 702 बिल्डिंग नं. 3 मीरा रोड, महाराष्ट्र, सोनी भावना ईश्वर, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, भव्य सोनी, निवासी ई 202 सिलिकॉन पैलेस, बाम्बे मार्केट, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, पार्थ सोनी, निवासी वार्ड नं. 11, राजगढ़, वीर सावरकर मार्ग ग्राम राजगढ़ मध्य प्रदेश व सुमित कुमार(चालक), पुत्र नरेश कुमार, निवासी बैरागी कैम्प, हरिद्वार बताये जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here