Home राष्ट्रीय Haryana हरियाणा में बसपा नेता की गोली मारकर हत्या

हरियाणा में बसपा नेता की गोली मारकर हत्या

0
1011


नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी को हरियाणा में तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश सचिव को उस समय गोलियों से भून दिया गया, जब वो पार्टी वर्करों के साथ अंबाला से लौट रहे थे। जानकारी के मुताबिक, शाम को हरविलास, पुनीत और गुगल नवाब जस्सा सिंह आहलूवालिया पार्क के गेट के सामने कार में बैठे थे। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। हमले में हरविलास रज्जुमाजरा ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि उनके तीन साथियों को गंभीर हालत में चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। हमलावरों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। वहीं, फायरिंग का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में गोलीबारी की आवाज आ रही है और कुछ लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, शाम को हरविलास, पुनीत और गुगल नवाब जस्सा सिंह आहलूवालिया पार्क के गेट के सामने कार में बैठे थे। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। हरविलास अपने गांव रज्जू माजरा में राधे फार्म नाम से बैंक्वेट हॉल चलाते थे और वह खेती का काम भी करते थे। उन पर हमला किसने किया, इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here