ब्रिटिश महिला से दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

0
151

नई दिल्ली। इस्टाग्राम में दोस्ती के बाद भारत घूमने आयी एक ब्रिटिश महिला से दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आने पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
बताया जा रहा है कि पीड़िता की कैलाश नामक एक लड़के से सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। महाराष्ट्र, गोवा घुमने आई ब्रिटिश महिला ने कैलाश को फोन कर मिलने के लिए बुलाया था। लेकिन कैलाश ने वहां जाने में असमर्थता जताई और पीड़िता को दिल्ली आने के लिए कहा। जिसके बाद पीड़िता मंगलवार शाम को दिल्ली आई. वो महिपालपुर स्थित एक होटल में ठहरी थी। पीड़िता के बुलाने पर कैलाश अपने एक दोस्त वसीम को लेकर होटल में पहुंचा था। जहां शराब के नशे में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने बुधवार को घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने वसंतकुंज नार्थ इलाके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने मामले की जानकारी ब्रिटिश हाईकमीशन को भी दी है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी का प्रोफाइल काफी लो है। वो पीड़िता से बात करने के लिए गूगल ट्रांसलेट का इस्तेमाल कर रहा था। फिलहाल पुलिस मामले में जांच में में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here