बुलेरो खाई में गिरी, दो की मौत तीन गम्भीर घायल

0
228

चमोली। सड़क दुर्घटना में देर रात एक बोलेरो वाहन के खाई में गिर जाने से जहंा एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं चार लोग गम्भीर रूप से घायल हुए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाकर मृतक व घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहंा उपचार के दौरान एक घायल की मौत हो गयी जबकि तीन की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार बीती रात एक बोलेरो वाहन बटलेश्वर मन्दिर, रोली ग्वाड़ (घिघंराड रोड) के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि चार लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना गोपेश्वर और कोतवाली चमोली ने रेस्क्यू अभियान चलाकर मृतक व घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहंा उपचार के दौरान एक अन्य घायल की भी मौत हो गयी। जबकि तीन की हालत चिंताजनक बनी हुई है। मृतकों की पहचान रोहित पुत्र पान सिंह निवासी चमोली व संतोष पुत्र विजय सिंह निवासी श्ौल कुड़ाव के रूप में की गयी है। वहीं घायलों में मुकेश, मनोज व एक अन्य बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here