- गोदाम मालिक और कबाड़ी झुलसे
हरिद्वार। गोदाम में रखे थिनर के डब्बो में अचानक ब्लास्ट हो जाने से अफरा—तफरी फैल गयी। ब्लास्ट के चपेट में आकर गोदाम मालिक व कबाड़ी झुलस गये जिन्हे अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और ब्लास्ट के कारणो की जांच शुरू कर दी है।
मामला पथरी थाना क्षेत्र के धनपुरा गांवा का है। जानकारी के अनुसार यहंा एक गोदाम में रखे थिनर के डब्बों में ब्लास्ट हो गया, जिसमें झुलसने से दो लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंच चुकी है और जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि धनपुरा गांव में मुस्तफा का शटरिंग का गोदाम है, जहां पर थिनर के कुछ पुराने डब्बे रखे थे, जिन्हें बेचने के लिए गांव के ही कबाड़ी दिलशाद को बुलाया गया। प्रथम दृष्टया इसी दौरान डब्बों में गैस बनने के कारण ब्लास्ट होने की जानकारी मिली है, जिसमें कबाड़ी सहित शटरिंग गोदाम का मालिक झुलस गया। जिन्हें उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं ब्लास्ट होने से आसपास रखें भूसे और गोबर के उपलों में भी आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहंा उनका उपचार जारी है।




