Home News Posts उत्तराखंड ट्रैक्टर—ट्रॉली से टकराई बाइक, दादा—दादी व मासूम की मौत

ट्रैक्टर—ट्रॉली से टकराई बाइक, दादा—दादी व मासूम की मौत

0
148

हरिद्वार। श्यामपुर फ्लाईओवर पर बीती देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक पांच वर्षीय मासूम भी शामिल है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय वीर सिंह अपनी पत्नी मंजू और पांच वर्षीय नाती शिवा के साथ बाइक से हरिद्वार से श्यामपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान श्यामपुर फ्लाईओवर पर अंधेरे में खड़ी ईंटों से लदी ट्रैक्टर—ट्रॉली से उनकी बाइक जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही श्यामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद वीर सिंह, मंजू और मासूम शिवा को मृत घोषित कर दिया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फ्लाईओवर पर ट्रैक्टर—ट्रॉली खड़ी थी, जिससे अंधेरे के कारण बाइक सवार उसे समय रहते देख नहीं पाए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here