Home News Posts उत्तराखंड बाइक पिकअप से टकराई, दो की मौत

बाइक पिकअप से टकराई, दो की मौत

0
384

नैनीताल। सड़क हादसे में आज सुबह एक तेज रफ्तार बाइक के पिकअप से टकरा जाने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
मामला गौलापार क्षेत्र के कुंवरपुर बागजाला के समीप का है। यहंा आज सुबह एक तेज रफ्तार बाइक और गैस सिलेंडर से भरी पिकअप वैन की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा ओवरटेक के प्रयास के दौरान हुआ, जब बाइक सवार अनियंत्रित होकर पिकअप की चपेट में आ गए। मृतकों की पहचान 20 वर्षीय सुभान अंसारी, पुत्र रईस अहमद, निवासी बहेड़ी और 25 वर्षीय फिरोज, निवासी गिरधरपुर, बहेड़ी (बरेली) के रूप में हुई है। दोनों युवक हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में किराये पर रहकर मजदूरी करते थे। बताया जा रहा है कि आज सुबह दोनों बाइक से गौलापार की ओर जा रहे थे। कुंवरपुर बागजाला के पास ओवरटेक के दौरान उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही सिलेंडर लदी पिकअप से सीधा टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और पिकअप उनके ऊपर से गुजर गई। सुभान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फिरोज को गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर काठगोदाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। काठगोदाम एसओ पंकज जोशी के अनुसार, पिकअप वाहन के चालक और क्लीनर को हिरासत में ले लिया गया है। अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here