- अन्य किसी भी प्रत्याशी ने नहीं किया नामांकन
- भटृ दूसरी बार निर्विरोध चुने जाने वाले अध्यक्ष
देहरादून। भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष कौन बनेगा लंबे समय से चर्चाओं के केंद्र में बने इस सवाल का जवाब जानने के लिए अब कल तक का भी इंतजार नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि आज भाजपा मुख्यालय में चली चुनावी प्रक्रिया के तहत निर्धारित समयावधि 4 बजे तक महेंद्र भटृ के अलावा किसी भी अन्य प्रत्याशी के द्वारा अपना नामांकन पत्र नहीं भरा गया। जिसके कारण यह तय हो गया है कि महेंद्र भटृ एक बार फिर प्रदेश भाजपा के मुखिया होंगे। महेंद्र भटृ राज्य के पहले निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष होंगे जिन्हें दूसरे कार्यकाल का मौका मिला है।
उल्लेखनीय है कि लंबे समय से जारी चुनावी प्रक्रिया के तहत आज प्रदेश चुनाव प्रभारी खजानदास की देखरेख में आज प्रदेश मुख्यालय में 10 बजे नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू हुई। हालांकि बीते कल प्रदेश अध्यक्ष पद की इस दौड़ में विधायक व पूर्व मेयर विनोद चमोली से लेकर पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भंौर्याल व हल्द्वानी के मेयर गजराज बिष्ट और विधायक आशा नौटियाल तक 8—10 नेताओं के नाम चर्चाओ में थे। लेकिन आज किसी भी अन्य प्रत्याशी द्वारा अपना नामांकन पत्र न भरे जाने के साथ ही यह सुनिश्चित हो गया है कि अब महेंद्र भटृ ही एक बार फिर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर बने रहेंगे।
महेंद्र भटृ के पिछले कार्यकाल में भाजपा का चुनावी प्रदर्शन तो बेहतरीन रहा ही है साथ ही अब उनके दोबारा निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष बनने से भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में उनकी सहज स्वीकार्यता का भी प्रमाण है। आज प्रदेश मुख्यालय में जब उन्होंने अपना नामांकन पत्र भरा तो उनके साथ पूर्व सीएम डा. निशंक और त्रिवेंद्र तथा वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा अनिल बलूनी सहित तमाम पूर्व सांसद, मंत्री और विधायकों के अलावा प्रदेश के वर्तमान मंत्री भी मौजूद रहे। पार्टी के सभी नेताओं का नामांकन में उनके साथ मौजूदगी के साथ ही यह तय हो गया है था कि उनको ही रिपीट किया जा रहा है। महेंद्र भटृ के एकमात्र नामांकन के बाद अब आगे की चुनावी प्रक्रिया मतदान और मतगणना आदि की जरूरत नहीं रह गई है अब बस चुनाव अधिकारी द्वारा उनके नाम की औपचारिकता भर ही शेष बची है। महेंद्र भटृ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दूसरा कार्यकाल मिल पाने वाले दूसरे नेता हैं इससे पूर्व अजय भटृ को दूसरे कार्यकाल का मौका मिला था लेकिन वह मनोनीत अध्यक्ष थे। महेंद्र भटृ पहले निर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष होंगे जिन्हें निर्विरोध अध्यक्ष बनने का मौका मिला है।




