जम्मू। भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के संकेत मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विपक्षी दलों पर कटाक्ष किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा – “और लड़ो आपस में”। उनके इस बयान को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच मतभेदों की ओर इशारा माना जा रहा है. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, “और लड़ो आपस में”। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने एक जीआईएफ शेयर किया, जिसमें लिखा था, “और लड़ो, जी भर के लड़ो, समाप्त कर दो एक-दूसरे को”। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, “और लड़ो आपस में”। दिल्ली में लोकसभा चुनावों में साथ चुनाव लड़ने के बावजूद, कांग्रेस और आप ने विधानसभा चुनाव में अलग-अलग लड़ने का फैसला किया। दोनों पार्टियों के नेता एक-दूसरे पर हमला करने से भी नहीं चूके और एक-दूसरे को बीजेपी की “बी-टीम” तक करार दिया। कांग्रेस को हरियाणा में करारी हार का सामना करना पड़ा, जहां बीजेपी के खिलाफ भारी असंतोष माना जा रहा था। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन नहीं होने से पार्टी को नुकसान हुआ।




