अहमदाबाद । गुजरात के अहमदाबाद में आज दोपहर डेढ़ बजे के करीब एयर इंडिया का पैसेंजर विमाग क्रैश हो गया। विमान में 2 पायलट और 10 केबिन क्रू सहित 242 लोग सवार थे। विमान की कमान कैप्टन सुमित सभरवाल के पास थी, जबकि उसके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे। कैप्टन सुमित सभरवाल एलटीसी हैं और उन्हें 8200 घंटे का अनुभव है। सह—पायलट को 1100 घंटे का उड़ान अनुभव था।
एटीसी के अनुसार, विमान ने अहमदाबाद से रनवे 23 से 1339 उड़ान भरी थी। इसने एटीसी को मेडे कॉल दिया, लेकिन उसके बाद एटीसी द्वारा की गई कॉल पर विमान द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। रनवे 23 से उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान हवाई अड्डे की परिधि के बाहर जमीन पर गिर गया। इस हादसे में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है, हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। विमान जहां पर गिरा है। वह एक रिहाइशी इलाका है। इस विमान में 242 यात्री सवार थे। यह विमाग लंदन के लिए उड़ान भर रहा था।
जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टेकऑफ करते समय ही आसपास की इमारत या दीवार से टकराने से प्लेन क्रैश हुआ है। माना जा रहा है कि एयरपोर्ट की बाउंड्री से लगकर यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। क्रैश होने के बाद एयर इंडिया के विमान का मलबा आसपास की इमारतों पर गिरा, जिससे वहां भी आग लग गई। वहां पार्क किए गए वाहनों में भी आग लग गई। इसमें 242 यात्री सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 क्रू मेंबर शामिल थे।
अहमदाबाद में एयर इंडिया का पलेन क्रैश होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विमान दुर्घटना के संबंध में गुजरात के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और पुलिस कमिश्नर से बात की है। उन्होंने केंद्र सरकार की सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की 90 कर्मियों वाली 3 टीमें गांधीनगर से विमान दुर्घटना स्थल पर भेजी गई हैं। वडोदरा से कुल 3 और टीमें भेजी जा रही हैं। आर्मी और एयरफोर्स ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
एयर इंडिया ने भी एक्स पर एक पोस्ट कर विमान हादसे की पुष्टि कर दी है। एयर इंडिया ने पोस्ट में लिखा, अहमदाबाद—लंदन गैटविक उड़ान भरने वाली फ्लाइट एआई171 आज, 12 जून 2025 को एक दुर्घटना में क्रैश हो गई।
ऐसी भी खबरें आ रही है कि इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे।




