मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गौ तस्कर बोला ‘गाय हमारी माता है’

0
182

नई दिल्ली। गौ तस्कर इरशाद उर्फ सोनू से गाजियाबाद पुलिस की गुरुवार देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली इरशाद के पैर में लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस की गिरफ्त में आया इरशाद बोलने लगा ‘गाय हमारी माता है’, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीओ लोनी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया, 27 अक्टूबर की देर शाम लोनी पुलिस द्वारा चिरोड़ी रोड पर चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान काले रंग की बाइक पर एक युवक आता हुआ दिखाई दिया, जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। बताया कि आरोपी बाइक सवार तेजी से लिंक रोड पर भागने लगा। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे परड़न की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया। जिसके जवाब में लोनी पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लग गई। जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। सीओ लोनी ने बताया कि इरशाद पर 302, गोवंश तस्करी के छह से ज्यादा मुकदमे दर्ज है। इसके पास से पुलिस को 01 मोटरसाइकिल, 01 अवैध तमंचा मय 01 खोखा व 02 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। मुठभेड़ के बाद पुलिस गिरफ्त में आया गौ तस्कर इरशाद का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वो पुलिस के सामने गिड़गिड़ते हुए बोल रहा है गाय हमारी माता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here