Home उत्तराखंड Chamoli बद्रीनाथ धाम पहुंचे एडीजी, लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

बद्रीनाथ धाम पहुंचे एडीजी, लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

0
786

चमोली। चार धाम यात्रा के सुचारू संचालन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के मद्देनजर, आज उत्तराखंड के अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन श्री बद्रीनाथ धाम पहुँचे। जहंा उन्होने श्री बद्रीनाथ मंदिर परिसर और इसके आसपास की सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
उन्होंने विशेष रूप से मंदिर के भीतर और बाहर बढ़ती भीड़ को कुशलतापूर्वक नियंत्रित करने के लिए किए गए पुलिस प्रबंधन की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान एडीजी ने प्रत्येक ड्यूटी प्वांइट पर तैनात पुलिसकर्मियों से व्यक्तिगत संवाद स्थापित किया। उन्होंने विषम परिस्थितियों में कार्यरत जवानों की सराहना की और उनके मनोबल को बढ़ाते हुए कहा कि सभी श्रद्धालुओं के साथ अतिथि देवों भवः की भावना से व्यवहार करें। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं को स्मूथ दर्शन की सुविधा दी जाए, विशेषकर भीड़ और लंबी कतारों के समय। उन्होंने कहा कि हर यात्री की यात्रा सुरक्षित और स्मरणीय होनी चाहिए। एडीजी ने मंदिर परिसर में मौजूद कई श्रद्धालुओं से बातचीत की और व्यवस्थाओं पर फीड बैक लिया। कुछ श्रद्धालुओं ने भीड़ प्रबंधन को लेकर सुझाव दिए, जिन्हें एडीजी ने गंभीरता से लिया और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट, अखिलेश सिंह, थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी सहित कई अन्य पुलिस अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here