Home News Posts उत्तराखंड माइनिंग टीम पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

माइनिंग टीम पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

0
216

देहरादून। माइनिंग टीम पर जानलेवा हमला करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार गोडूरुलुरू सुमन (फ्लाइंग इंचार्ज, कैलाश रिवर वेड मिनरल्स) ने कोतवाली डोईवाला में लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि दिन से समय वह अपनी टीम के साथ सुसवा नदी, बाजावाला में अवैध खनन की निगरानी और चेकिंग कर रहे थे, इस दौरान सोहन सिंह उर्फ मोनू तथा हरजीत सिंह उर्फ नानू ने उनके सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए उनकी टीम के साथ गाली—गलौज और मारपीट की गयी तथा उस पर जान से मारने की नियत से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा आरोंपियों की तत्काल गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक डोईवाला को निर्देशित किया गया। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में प्रभारी निरीक्षक द्वारा एक पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटना के अनावरण हेतु घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का सघन अवलोकन किया गया। साथ ही उच्चस्तरीय सुरागरसी और तकनीकी विश्लेषण की मदद ली गई तथा गत दिवस लच्छीवाला के समीप डोईवाला रोड से हरजीत सिंह उर्फ नानू को गिरफ्तार किया। मामले में वांछित सोहन सिंह उर्फ मोनू की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here