देहरादून। नदी में नहाने गये नाबालिग की डूबने से मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांंचा शुरू कर दी गयी है।
मामला डोईवाला कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार आज यहंा नदी में नहाने गए 16 वर्षीय बालक की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार आज सुबह अठूरवाला ,वार्ड संख्या 10, शहीद द्वार चौक नंबर 2 के निवासी देव सिंह नेगी के 16 वर्षीय पुत्र अनुज नेगी की पानी में डूबने से मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि अनुज आज सुबह नहाने के लिए कालू वाला स्थित सौंग नदी गया था। । बताया जा रहा है कि स्नान के दौरान जब अनुज ने पानी में छलांग लगाई, तो दुर्भाग्यवश उसका सिर किसी पत्थर से टकरा गया। इस टक्कर के कारण वह अचेत हो गया और पानी में डूबने से उसकी जान चली गई। घटनास्थल पर पानी की अनुमानित गहराई लगभग 15 फीट बताई जा रही है
इय हिर्दय विदारक घटना की सूचना तत्काल कालू वाला के प्रशासक पंकज रावत को दी गई प्रधान श्री रावत ने तुरंत बालक के मोबाइल फोन से उसके परिजनों को सूचित किया सूचना मिलते ही अनुज का भाई बॉबी घटनास्थल पर पहुंचा और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा 108 एंबुलेंस को बुलाया गया। एंबुलेंस के माध्यम से अनुज नेगी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला लाया गया।




