Home News Posts उत्तराखंड गिफ्ट सेंटर के गोदाम में लगी भीषण आग

गिफ्ट सेंटर के गोदाम में लगी भीषण आग

0
10

हरिद्वार। गिरफ्ट सेंटर के गोदाम में देर रात भीषण आग लगने से अफरा—तफरी फैल गयी। सूचना मिलने पर पुलिस व दमकल विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग लगने की इस घटना में कोई मानव क्षति तो नही हुई है लेकिन लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार बीती देर रात अंबर तालाब क्षेत्र में नेहरू स्टेडियम के पास स्थित एक गिफ्ट सेंटर के गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और ऊंची—ऊंची लपटें दूर—दूर तक दिखाई देने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में अफरा—तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोदाम में बड़ी मात्रा में सजावटी और ज्वलनशील सामान रखा हुआ था, जिसके कारण आग ने तेजी से पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन नेहरू स्टेडियम के पीछे की संकरी गलियों के चलते दमकल कर्मियों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अन्य क्षेत्रों से भी अतिरिक्त दमकल गाड़ियों को बुलाया गया। दमकल विभाग की टीम ने घंटों की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम रिहायशी इलाके में स्थित होने के कारण आसपास के घरों में भी आग फैलने का खतरा बना रहा, हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन लाखों केनुकसान की आशंका जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here