Home ताजा ख़बर मणिपुर में बरामद हुआ हथियारों का जखीरा

मणिपुर में बरामद हुआ हथियारों का जखीरा

0
1131


इंफाल। मणिपुर में मणिपुर पुलिस, सीएपीएफ, सेना और असम राइफल्स के संयुक्त अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। घाटी के 5 जिलों के बाहरी इलाकों से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। इन हथियारों में 151 एसएलआर राइफल, 65 इंसास राइफल, 73 अन्य प्रकार की राइफल, 5 कार्बाइन गन, 2 एमपी-5 गन और अन्य सहित विस्फोटक और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गई है। मणिपुर पुलिस के एडीजीपी लहरी दोरजी ल्हाटू ने कहा, ‘मणिपुर पुलिस, सीएपीएफ, सेना और असम राइफल्स की संयुक्त टीमों द्वारा 13-14 जून की मध्य रात्रि में घाटी के 5 जिलों के बाहरी इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया था। इस दौरान बड़ी संख्या में विस्फोटक और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गई।’
उन्होंने बताया, 151 एसएलआर राइफल, 65 इंसास राइफल, 73 अन्य प्रकार की राइफल, 5 कार्बाइन गन, 2 एमपी-5 गन और अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गई है। बरामद की गई कुल बंदूकें और राइफलों की संख्या 328 है। ये खुफिया-आधारित ऑपरेशन मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए सामान्य स्थिति बहाल करने, सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों और उनकी संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उनके निरंतर प्रयासों में एक बड़ी उपलब्धि है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here