Home Uncategorized सड़क पार कर रही युवती को कार ने कुचला, मौत

सड़क पार कर रही युवती को कार ने कुचला, मौत

0
671

हरिद्वार। बरसात के मौसम में सड़क पार कर रही एक युवती को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवती की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम ें के लिए भिजवा दिया जबकि दुर्घटना का कारण बनी कार को कब्जे में ले लिया। हांलांकि कार चालक फरार होने मे कामयाब रहा जिसकी तलाश जारी है।
सड़क दुर्घटना का यह मामला रूड़की के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार यहां बारिश के दौरान छाता लेकर सड़क पार कर रही एक युवती को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जो बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर युवती पैदल चल रही थी, तभी एक कार तेजी से आई और पहले ऐसा लगा कि वह रुक जाएगी, लेकिन अचानक स्पीड बढ़ाकर युवती को जोरदार टक्कर मार दी और कुचलते हुए निकल गई।
हादसा इतना भयावह था कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मौके से कार को कब्जे में ले लिया है, जबकि ड्राइवर फरार बताया जा रहा है। उसकी तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here