देहरादून। जिला स्वर्णकार संघ व उत्तराखण्ड स्वर्णकार संघ के द्वारा स्वर्णकार व्यापारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
आज यहां निरंजनपुर मंडी स्थित एक होटल में जिला स्वर्णकार संघ एवं उत्तराखण्ड स्वर्णकार संघ के द्वारा स्वर्णकार व्यापारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मण्डल की वैबसाईड को भी लांच किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल मेयर सौरभ थपलियाल, विधायल राजपुर खजान दास, श्रीमती सविता कपूर, बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड के पूर्व अध्यक्ष पृथ्वी राज चौहान, राज्य मंत्री विश्वास डाबर, विधायक धनोल्टी प्रीतम सिंह, पिछडा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा मौजूद रहे।




