देहरादून। कनाडा के धन्नु गैंग के नाम पर दो करोड की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेश माथुर पुत्र सूरज सिहं निवासी नागमन्दिर रोड पक्की ढांग हाथीपांव रोड मसूरी ने मसूरी थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके मोबाइल पर कनाडा से कोई संदिग्ध व्यक्ति द्वारा मोबाईल से लगभग 7ः26 बजे सांय को फोन आया, उसने फोन उठाया तो सामने से आवाज आयी कि वह धन्नू गेंग से बोल रहा है उसके बाद उसने डर कर फोन काट दिया। उसके कुछ समय बाद पुनः एक मैसेज रिकार्ड कर वहटस्प पर सेन्ट किया, जिसमे उक्त रिकार्डिंग मे गन्दी गन्दी माँ बहन की गालिया देने के साथ साथ जान से मारने की धमकी देते हुए बोला कि कल सांय साढे सात बजे तक 5 करोड रूपये इक्टठे कर ले, वरना तुझे जान से मार देगे, फिर उसके पास 9 अगस्त 2026 को लगभग ढाई बजे दोपहर को इसी नम्बर से पुनः फोन आया मगर उसमे आवाज दूसरे आदमी की थी, फिर उसने कहा कि उसको आवाज आ रही है, उसने कहा हाँ जी, तू एक काम कर हमने पैसे कम कर दिये है तू 2 करोड रूपये इक्टठे कर अगर चालाकी करेगा तो मरेगा, और उसके फोन का इंतजार कर, कल फोन करूंगा तू फोन उठा लेना। फिर उसने अपने रिश्तेदारो को फोन किया, कि किसी ने उसके साथ मजाक तो नही किया। उसने अपने दोस्तो को भी फोन किया कि उनके द्वारा उसके साथ कोई मजाक तो नहीं किया। किन्तु उसके रिश्तेदारो एवं दोस्तो द्वारा उससे किसी प्रकार का मजाक करने के लिए कोई फोन नही किया था। उसको उक्त नम्बर से जान से मारने की धमकी देने, तथा रकम की मांग करने तथा मां बहन की गन्दी गन्दी गालियां देने के कारण उसका पूरा परिवार सहमा हुआ है कि उक्त गेंग के लोग उसके साथ कभी किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते है. जिससे उसको जान माल का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।




