Home News Posts उत्तराखंड टिहरी और रुद्रप्रयाग जिला न्यायालय में बम की खबर से हड़कंप

टिहरी और रुद्रप्रयाग जिला न्यायालय में बम की खबर से हड़कंप

0
108
  • जांच में जुटी पुलिस व एलआईयू टीम, खंगाला न्यायालय

टिहरी/रूद्रप्रयाग। बीते रोज उत्तरकाशी व नैनीताल जिले में जिला न्यायालय परिसर में बम रखे जाने की सूचना पर जिला प्रशासन सजग हो गया था। हालांकि वह सूचना तो फर्जी निकली लेकिन अब एक बार फिर टिहरी और रुद्रप्रयाग जिला न्यायालयों में बम की खबर होने से हड़कंप मच गया है। पुलिस व एलआईयू की टीमों ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह नई टिहरी और रुद्रप्रयाग जिला न्यायालय में बम होने की सूचना पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने परिसर को खाली करवाकर बम निरोधक दस्ते और डॉग स्कवाड द्वारा निरीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस और एलआईयू की टीम न्यायालय पहुंची और हर कोना खंगाला। प्राथमिक जांच में कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जिससे पुलिस और कोर्ट न्यायविदों के साथ ही वकीलों ने राहत की सांस ली है। अभी भी पुलिस जांच में जुटी हुई है।
नई टिहरी जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल मिश्रा और सीओ टिहरी महेश लखेड़ा ने बताया कि कोर्ट में बम रखने की मेल आई थी। जिस पर पूरे कोर्ट परिसर को खंगाला गया। कही कुछ नहीं मिला है। हालांकि हम नजर बनाए हुए हैं।
बता दें, उत्तरकाशी जिला न्यायालय की आधिकारिक ई—मेल आईडी पर भी बीते रोज कोर्ट में बम और आरडीएक्स की सूचना के बाद परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरे परिसर को खाली कराकर जांच की। मामले की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ता, एसटीएफ और खुफिया एजेंसी भी मौके पर पहुंच गई, हालांकि खबर लिखे जाने तक परिसर में कुछ संदिग्ध नहीं मिला। इस संबंध में पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here