Home News Posts उत्तराखंड विक्रम शर्मा हत्याकांडः 24 घंटे बाद भी हत्यारे पुलिस पकड़ से बाहर

विक्रम शर्मा हत्याकांडः 24 घंटे बाद भी हत्यारे पुलिस पकड़ से बाहर

0
134

देहरादून। विक्रम शर्मा हत्याकांड के 24 घंटो से भी अधिक समय बीत जाने के बावजूद हत्यारे पुलिस पकड़ से बाहर है। हालांकि पुलिस के आलाधिकारियों का कहना है कि हत्याकांड का जल्द खुलासा कर दिया जायेगा।
विदित हो कि बीते रोज फिल्मी स्टाइल में राजधानी देहरादून के राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी माल में हत्यारों द्वारा दिन दहाड़े हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था। मृतक की पहचान झारखण्ड राज्य के गैंगस्टर विक्रम शर्मा के रूप में हुई थी। जिस पर 50 से अधिक मुकदमें दर्ज है। पुलिस को घटना स्थल पर मौजूद सीसी कैमरों से पता चला कि हत्यारे तीन थे जिनमे से दो ने मौके पर गोली चलायी तथा एक बाइक स्टार्ट कर सड़क पर खड़ा था। वहीं जांच मेंं यह भी सामने आया कि हत्यारो ने हरिद्वार जनपद से बाइक व स्कूटी किराये पर ली थी। जिसमें उन्होने झारखण्ड के किसी आकाश का आधार कार्ड लगाया था। पुलिस अब हत्या के तार झारखण्ड के गैंगवार से भी जोड़कर देख रही है। लेकिन इतना सब जानने के बावजूद भी हत्यारे अभी पुलिस पकड़ से बाहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here