Home राष्ट्रीय Uttar Pradesh वैलेंटाइन डे पर कार में मिला युवक—युवती का शव

वैलेंटाइन डे पर कार में मिला युवक—युवती का शव

0
211

नोयडा। थाना सेक्टर—39 इलाके में आज सुबह एक कार के भीतर युवक और युवती के शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस को शुरुआती जांच में युवक के हाथ में पिस्तौल भी मिली है, जिसके आधार पर युवती को गोली मारने के बाद युवक द्वारा खुदकुशी किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कार में शवों की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर—39 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कार को खोलकर देखा तो अंदर युवक—युवती के शव पड़े थे। इस दृश्य के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर फॉरेंसिक जांच की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। युवक— युवती दिल्ली के त्रिलोकपुरी के रहने वाले बताए जा रहे है। लड़की का नाम रेखा तथा लड़के का नाम सुमित बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि गोली किस परिस्थिति में चली, मौत का समय क्या है और घटनाक्रम में कोई दूसरा एंगल तो नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here