Home News Posts उत्तराखंड विक्रम शर्मा हत्याकांड: आरोपियों की पहली तस्वीर आई सामने

विक्रम शर्मा हत्याकांड: आरोपियों की पहली तस्वीर आई सामने

0
262

देहरादून। राजधानी देहरादून के राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल में विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वारदात में शामिल आरोपियों की पहली तस्वीर सामने आई है, जो मॉल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से प्राप्त हुई है।
सूत्रों के अनुसार, तस्वीर में संदिग्ध युवक वारदात के बाद तेजी से मौके से निकलते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज के आधार पर उनकी पहचान और लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद से शहर में नाकेबंदी कर दी गई है और संदिग्धों की तलाश में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश की आशंका जताई गई है, हालांकि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।
एसएसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जा सकती है। इस सनसनीखेज हत्याकांड से शहर में दहशत का माहौल है और पुलिस ने आमजन से अफवाहों से बचने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here