उधमसिंह नगर। नशावर्ती के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने लाखों रूपये की नशीले इंजेक्शन व कैप्सूलो का जखीरा बरामद कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज कोतवाली आईटीआई पुलिस को सूचना मिली कि दडियाल फ्लाई ओवर के पास बाजपुर रोड नेशनल हाईवे के किनारे पुराल के नीचे प्लास्टिक की काली पन्नी के नीचे छिपाकर रखी गयी गत्ते की 17 पेटियंा रखी गयी है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बताये गये स्थान पर दबिश देकर मौके से 5 अलग—अलग भूरे रंग की गत्ते की पेटियो के अन्दर एनआरएक्स बुप्रेनोरफीन इंजेक्शन आईपी 3 एमजी/एमएल, बीआई नोरफीन, 2 एमएल एम्पूल के 12250 इंजेक्शन तथा 3 गत्ते की पेटी के अन्दर स्पास्मो कैप्सूलस 49,920, 3 गत्ते की पेटी के अन्दर स्पासमोर कैप्सूलस 64560, 3 गत्ते की पेटी के अन्दर, प्रोक्सिओम स्पास कैप्सूलस 51360 व 3 गत्ते की पेटी के अन्दर ओहम्स एल्फा 5 टेबलेट्स 1,74,000 बरामद की। जिसके आधार पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है। बरामद माल की कीमत 40 लाख रूपये बतायी जा रही है।




