Home News Posts युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

0
884
  • आत्महत्या के लिए उकसाने वाला फर्जी ओएसडी गिरफ्तार
  • खुद को सीएम का ओएसडी बताकर ठगे थे मृतक से 57 लाख रूपये

पौड़ी। खुद को सीएम का ओएसडी बताकर युवक से 57 लाख रूपये ठग लिये गये। जब युवक ने अपने पैसे मांगे तो फर्जी ओएसडी मुकर गया। जिस पर परेशान होकर पीड़ित युवक द्वारा अपनी कार में गोली चलाकर आत्महत्या कर ली गयी है। मामले में मृतक युवक का आत्महत्या करने से पहले का एक वीडियों सोशल मीडिया में जारी हुआ तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। वहीं सीएम कार्यालय की ओर से यह कहा गया है कि इस तरह का कोई व्यक्ति यहंा ओएसडी पद पर नहीं है। वहीं दूसरी ओर आरोपी के सोशल मीडिया में बड़े—बड़े नेताओ के साथ फोटो होना अपने आप में कई सवाल खड़े कर रहा है। मामला पौड़ी जनपद के तलसारी गांव का है। जहंा रहने वाले जितेंद्र सिंह (32 वर्ष), पुत्र सतीश चंद्र ने आज सुबह अपनी कार में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि यह खौफनाक कदम उठाने से पहले जितेंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें उसने आत्महत्या के लिए उकसाने की बात कही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वीडियो में जिस व्यक्ति पर आरोप लग रहा है उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


मृतक युवक के वायरल वीडियो में युवक प्रॉपर्टी के लिए पैसों के लेन देन की बात कर रही है। वीडियो में मृतक ने दावा किया है कि हिमांशु चमोली नाम के व्यक्ति ने प्रॉप्रटी के नाम पर उससे करीब 57 लाख रुपए लिए, इसका कोई एग्रीमेंट भी नहीं करवाया और जब उसने पैसे लौटाने की बात कही तो हिमांशु ने उससे किनारा कर लिया। मृतक ने दावा किया कि हिमांशु ने उसे मुख्यमंत्री का ओएसडी बताकर रकम ऐंठी। हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इस बात का खंडन आया है। सीएम ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार हिमांशु चमोली नाम का कोई ओएसडी कार्यालय में तैनात नहीं है, और न ही इस नाम से किसी का कोई नियुक्ति पत्र कभी जारी हुआ है। वहीं सोशल मीडिया पर आरोपी युवक के साथ भाजपा के बड़े बड़े नेताओं के साथ फोटो होना अपने आप में कई सवाल खड़े कर रहा है। क्योेंकि आरोपी युवक भाजपा के युवा मोर्चे का पदाधिकारी भी बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here