Home News Posts उत्तराखंड ऑपरेशन कालनेमिः स्वय को देवता का अवतार बताने वाला फर्जी बाबा गिरफ्तार

ऑपरेशन कालनेमिः स्वय को देवता का अवतार बताने वाला फर्जी बाबा गिरफ्तार

0
469

देहरादून। पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि के तहत छदम वेशधारी स्वंय को देवता का अवतार बताने वाले बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के निर्देशों पर छद्म भेषधारियो के विरुद्ध कार्यवाही हेतु सम्पूर्ण राज्य में ट्टऑपरेशन कालनेमि’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत एसएसपी अजय सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने— अपने थाना क्षेत्रों में बाबा/फकीरों का छद्म भेष धरकर लोगो की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने, उन्हें चमत्कार/ समस्याओं का हल तथा झाड़— फूंक के नाम पर अपने झांसे में लेकर उनके साथ ठगी का प्रयास करने वाले ढोंगी बाबाओं के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में कोतवाली डोईवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान डोईवाला क्षेत्र मे घूम रहे एक फर्जी/छदम—भेषधारी बाबा शौकिन नाथ पुत्र कपूर नाथ निवासी सपेरा बस्ती डोईवाला डोईवाला को गिरफ्तार किया गया। उक्त व्यक्ति द्वारा बाबा का छद्म भेष धरकर खुद को चमत्कारी बाबा बताते हुए खुद को देवता के अवतार बताया जा रहा था तथा चमत्कार दिखाने, तन्त्रो/मंत्रो के माध्यम से बिमारी आदि को ठीक करने के नाम पर लोगों को ठगने का प्रयास कर रहा था। स्थानीय लोगों से उक्त व्यक्ति के संबंध में जानकारी करने पर उनके द्वारा भी बताया गया कि उपरोक्त व्यक्ति बाबा का छदम भेष धारण कर चमत्कार करने व अन्य सभी समस्याओं का हल करने का आश्वासन देकर लोगों से पैसे ठगता है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here