Home News Posts उत्तराखंड प्रधानमंत्री मोदी ने पिथौरागढ़ सड़क दुर्घटना पर जताया दुख

प्रधानमंत्री मोदी ने पिथौरागढ़ सड़क दुर्घटना पर जताया दुख

0
322
  • ‘मृतकों के परिजनों को 2 लाख व घायलों को 50 हजार की राहत राशि दी जायेगी’

नई दिल्ली/देहरादून। पिथौरागढ़ में बीते रोज हुए हादसे में एक ही गांव के आठ लोगों की मौत व 6 के घायल होने की घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2 लाख रूपये तथा घायलों को 50 हजार की राहत राशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से देने की घोषणा की गयी है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी राज्य सरकार की ओर से मृतकों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद देने का ऐलान किया गया है।
बता दें कि 15 जुलाई की दोपहर उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के थल क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यात्रियों से भरा एक मैक्स वाहन मुवानी पुल के पास अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में बोकटा गांव के 8 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब गांव के लोग देवलथल के मुवानी क्षेत्र से वापस बोकटा लौट रहे थे। पहाड़ी मोड़ पर वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नदी की ओर गहरी खाई में गिर गया। राहत व बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक कई लोगों ने दम तोड़ दिया था। इस दर्दनाक दुर्घटना में तीन स्कूली छात्राओं की भी मौत हुई, जो रोज की तरह पढ़ाई के बाद घर लौट रही थीं। बाकी मृतकों में बुजुर्ग, महिलाएं और वाहन चालक शामिल हैं।
वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया और मृतकों के परिजनों को 2 लाख तथा घायलों को 30 हजार रूपये प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से देने की घोषणा की। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी राज्य सरकार की ओर से मृतकों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद देने का ऐलान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here