Home राष्ट्रीय Punjab कर्नल से मारपीट प्रकरण में अब सीबीआई करेगी जांच

कर्नल से मारपीट प्रकरण में अब सीबीआई करेगी जांच

0
723

चंडीगढ़। इंडियन आर्मी के कर्नल व उनके बेटे के साथ पुलिस द्वारा की गयी मारपीट मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने इस केस की जांच अब सीबीआई को सौंप दी गयी है। कर्नल पुषपिंदर बाठ और उनके बेटे के साथ मार्च माह मेेंं पटियाला में मारपीट की गयी थी।
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने आज इस केस की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश दिये गये है। इससे पहले यह जांच चंडीगढ़ पुलिस को सौंपी गई थी, लेकिन अदालत ने माना कि पुलिस मामले की निष्पक्ष और प्रभावी जांच करने में विफल रही है।
बता दें कि इस मामले में मुकदमा दर्ज हुए तीन महीने हो गए हैं, जबकि जांच एसआईटी को ट्रांसफर हुए भी तीन महीने हो चुके हैं, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। कर्नल बाठ वर्तमान में कैबिनेट सचिवालय में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर तैनात हैं। उन्होंने अपने साथ हुई घटना को अत्यधिक क्रूरता, अहंकार और अमानवीय व्यवहार का उदाहरण बताया है। घटना से ऐसा लगता है कि कानून के रक्षक खुद कानून तोड़ने वाले बन गए हैं। आरोप है कि पंजाब पुलिस के अधिकारियों के दबाव में चंडीगढ़ पुलिस कार्रवाई नहीं कर पा रही है।
विदित हो कि यह मामला मार्च महीने में सामने आया था। इसके बाद पंजाब विधानसभा में भी इस मामले को उठाया गया था। वहीं यह केस पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में पहुंचा था। इस दौरान कर्नल बाठ की पत्नी ने मांग की थी कि इस मामले की जांच सीबीआई या किसी अन्य एजेंसी से करवाई जानी चाहिए। अदालत ने सारे तथ्यों पर पड़ताल की थी। इसके बाद यह मामला चंडीगढ़ पुलिस को सौंपा गया था। साथ ही, इस मामले की जांच अगस्त महीने तक पूरी करने के आदेश दिए गए थे। बताया जा रहा है कि पटियाला में 13—14 मार्च की रात को आर्मी कर्नल से मारपीट की गई, तब पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद मामला रक्षा मंत्रालय और आर्मी हेडक्वार्टर पहुंचा तो पुलिस ने 9 दिन बाद नामजद मुकदमा दर्ज कर 12 पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया गया था। जिसमें ं 5 इंस्पेक्टर भी शामिल हैं। इसके बाद हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ पुलिस पुलिस को मामले की जांच सौंपी गयी थी। वहीं अब इस मामले की जांच सीबीआई से कराने के हाईकोर्ट ने निर्देश दिये गये है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here