Home News Posts उत्तराखंड दस करोड़ की ड्रग्स सहित महिला गिरफ्तार

दस करोड़ की ड्रग्स सहित महिला गिरफ्तार

0
1489

  • उत्तराखण्ड मेंं नशे के खिलाफ सबसे बड़ी कार्यवाही

चम्पावत। उत्तराखण्ड में नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बडी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने एक महिला को 5 किलो 688 ग्राम एमडीएमए जिसे एमडी नाम से भी जाना जाता है, ड्रग्स सहित गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र के ठाणे, मुंबई पुलिस द्वारा पिथौरागढ़ में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही में आईजी कुमाऊं, रिद्धिम अग्रवाल द्वारा नेपाल सीमा पर सख्त निगरानी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त कार्यवाही के परिप्रेक्ष्य में, पुलिस महानिरीक्षक (कुमाऊं) द्वारा कुमाऊँ रेंज के समस्त पुलिस अधीक्षकों को नशे के तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था। उक्त आदेश निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक चंपावत, अजय गणपति व पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव के कुशल निर्देशन में दोनों जनपदों की संयुक्त टीमों द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध सूचना संकलन ,सर्विलांस निगरानी, प्रभावी व कुशल सुरागरसी पतारसी कर संदिग्धों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही थी तथा सूचनाओं का आदान प्रदान किया जा रहा था।
आज वन्दना वर्मा पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर के पर्यवेक्षण, एसओजी प्रभारी लक्ष्मण सिंह जगवाण, एसओ सुरेंद्र सिंह कोरंगा, के नेतृत्व में 14 सदस्यीय पुलिस टीम ने नेपाल सीमा के निकट शारदा नहर (गढ़ीगोठ पुल, पम्पापुर) क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक महिला ईशा पत्नी राहुल कुमार निवासी ग्राम पम्पापुर, थाना—बनबसा, जनपद—चम्पावत को काला पिट्ठू बैग लेकर नहर की ओर भागते देखा। संदिग्ध प्रतीत होने पर उक्त महिला को रोका गया तथा वन्दना वर्मा पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर जनपद चम्पावत की उपस्थिति में महिला के बैग की तलाशी ली गयी तो उसमें 5 किलो 688 ग्राम एमडीएमए (मेथाएमफेटामाइन) ड्रग्स जिसे एमडीए नाम से भी जाना जाता है बरामद कर महिला को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार महिला ने स्वीकार किया कि बैग में एमडीएमए ड्रग्स, मिथाइलीनडिऑक्सीमेथाम्फेटामाइन हैं, जो उसके पति राहुल कुमार व उनके सहयोगी कुनाल कोहली (टनकपुर निवासी) द्वारा 27 जून 2025 को पिथौरागढ़ से लाकर दिए गए थे । जो वर्तमान में ठाणे मुम्बई में दर्ज मुकदमें में फरार चल रहे है। वर्तमान में पुलिस की सक्रियता को देखते हुए पति के कहने पर आज बरामद माल को शारदा नहर में फेंकने जा रही थी। बरामद ड्रग्स की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दस करोड़ 23 लाख चौरासी हजार रूपये बतायी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here