Home News Posts उत्तराखंड 15 साल की नाबालिग से दुष्कर्म

15 साल की नाबालिग से दुष्कर्म

0
318
  • 8 हिरासत में, क्षेत्र में तनाव

नैनीताल। 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आने पर क्षेत्र में गहरा आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोग दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं वहीं पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन पर पूरा भरोसा जताया है और उम्मीद व्यक्त की है कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस त्वरित कार्यवाही कर आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मामला हल्द्वानी क्षेत्रांतगत वनभूलपुरा का है। जानकारी के अनुसार, बनभूलपुरा क्षेत्र में यह वारदात उस समय हुई जब नाबालिग लड़की अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थी। बताया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्तियों ने कथित तौर पर उसका पीछा किया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी गुस्सा है। कई लोग सड़कों पर उतर आए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर आठ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। सीओ नितिन लोहनी ने कहा कि हम इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। सभी संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है, और जल्द ही सच्चाई सामने आएगी। पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया है कि पीड़िता और उसके परिवार को पूरा समर्थन और सुरक्षा प्रदान की जाएगी। वहीं तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here