Home News Posts उत्तराखंड कावड़ यात्रा मार्गों पर मांस व शराब पर पूर्ण प्रतिबंध

कावड़ यात्रा मार्गों पर मांस व शराब पर पूर्ण प्रतिबंध

0
492

  • कांवड़ियों की हर सुविधा का ख्याल रखा जाएगा
  • अधिकारियों को नियमों का पालन सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

देहरादून। कावड़ियों की आस्था आहत न हो इसलिए राज्य सरकार द्वारा अब कावड़ यात्रा मार्गों पर मांस और शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। सभी कावड़ यात्रा मार्गों पर मांस और शराब की दुकान बंद रखी जाएगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज इस आशय की जानकारी देते हुए कहा गया है कि कांवड़ियों की सहूलियत और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्गों पर सुरक्षा के कडे़ प्रबंध करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। सरकार द्वारा जो नियम बनाए गए हैं उनका सख्ती से पालन किया जाए और जो नियमों के विरुद्ध काम करते पाया जाए उसमें खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उल्लेखनीय है कि पहले सरकार द्वारा कावड़ यात्रा मार्गों पर सिर्फ मांस की दुकानों को बंद रखने की बात कही गई थी जबकि शराब की दुकानों और बोर्डो को ढकने के आदेश दिए गए थे लेकिन अब मांस और शराब की बिक्री पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है।
2 दिन बाद यानी 11 जुलाई से शुरू होने जा रही इस कावड़ यात्रा के लिए कई प्रदेशों और जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समन्वित प्रयास किए जाते हैं। क्योंकि कावड़ यात्रा में देश के कई प्रदेशों के श्रद्धालु कावड़ लेने आते हैं। इसके लिए यात्रा के दौरान कावड़ियों की बड़ी संख्या के मद्देनजर व्यापक स्तर पर प्रबंध किए जाते हैं। बीते साल 4 करोड़ कंावड़िये यात्रा पर आए थे जिनकी संख्या इस बार इससे अधिक रहने की उम्मीद जताई जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय पुलिस बलों के अतिरिक्त अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती भी की गई है तथा एटीएस को सुरक्षा के काम में लगाया गया है।
मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा से लेकर उनके सम्मान में किसी भी तरह की कमी नहीं रखी जाएगी। कांवड़ियों के रूट प्लान से लेकर उनके खान पान तक की उचित व्यवस्था की जाएगी। यात्रा मार्गों पर खाघ पदार्थ विक्रेताओं के लिए अलग से एसओपी जारी की गई है। जिससे खाघ पदार्थों की पवित्रता का ध्यान रखा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here