Home News Posts उत्तराखंड शिक्षक ने खाई हवालात की हवा

शिक्षक ने खाई हवालात की हवा

0
388

  • कानून तोड़ने पर पुलिस ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ

हरिद्वार। शिक्षक को बुलट बाईक से पटाखे छोड़ना भारी पड़ गया। पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लेकर कानूनी कारवाई करते हुए हवालात के हवा खिलाई और चालान भी काटा। इसके साथ ही गुरुजी को अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया गया।
मामला गंगनहर कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार बीती रात संदिग्ध व्यक्तियों की पड़ताल के लिए गंगनहर कोतवाल आरके सकलानी सरकारी वाहन से उतरकर पैदल ही कुछ आगे निकले थे कि एक बुलेट सवार सड़क पर सरेआम पुलिस की गाड़ी की बगल से बुलेट से पटाखे चलाते हुए आगे निकला। मामले में पुलिस ने बुलेट सवार को मौके पर ही दबोचकर गंगनहर कोतवाली लाया गया। पूछताछ में पता चला कि चालक पेशे से एक प्रख्यात स्कूल का टीचर सिद्धार्थ चौधरी पुत्र अश्विनी कुमार निवासी रामनगर है। अनुशासनहीनता दिखाने पर पुलिस ने गुरुजी को न सिर्फ हवालात के दर्शन कराये बल्कि जुर्माना लगाकर बाइक को भी सीज किया। पुलिस का कहना है कि पूरी उम्मीद है कि गुरुजी भविष्य में ऐसी गलती नही दौहराएंगे और अपने छात्रों को भी सही राह दिखाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here