Home ताजा ख़बर हिंदी के मुद्दे पर उद्धव व राज ठाकरे एक साथ करेंगे आंदोलन...

हिंदी के मुद्दे पर उद्धव व राज ठाकरे एक साथ करेंगे आंदोलन !

0
687


मुंबई। महाराष्‍ट्र में शिवसेना यूबीटी नेता उद्धव ठाकरे और उनके भाई राज ठाकरे हिंदी के मुद्दे पर एक साथ नजर आ रहे हैं। दोनों नेता 5 जुलाई को मुंबई में महाराष्‍ट्रवासियों पर हिंदी थोपने के खिलाफ संयुक्त प्रदर्शन की योजना बना रहे हैं। शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने ‘एक्स’ पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की एक साथ दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने लिखा कि महाराष्ट्र के स्कूलों में अनिवार्य हिंदी के खिलाफ एक एकीकृत मार्च होगा। ठाकरे ब्रांड हैं!
हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने एक आदेश जारी कर कहा था कि मराठी और इंग्लिश मीडियम स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में पढ़ाया जाएगा। हालांकि, सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि हिंदी अनिवार्य नहीं होगी, और किसी अन्य भारतीय भाषा को पढ़ने के लिए कम से कम 20 छात्रों की सहमति जरूरी होगी। नीति का विरोध करते हुए राज्य के पूर्व मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था कि हम किसी भी भाषा का विरोध नहीं करते। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम हिंदी की अनिवार्यता को सहन करेंगे। शिवसेना का गठन मराठी माणूस के लिए ही हुआ था।
बताया जा रहा है कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना 5 जुलाई को मुंबई में एक संयुक्त मार्च निकालने जा रहे हैं। पहले दोनों ही दल अलग-अलग मार्च निकालनी योजना बना रहे थे, लेकिन अब राज्य पर हिंदी थोपे जाने के विरोध में दोनों ने साथ आने का फैसला किया है। दावा किया जा रहा है कि उद्धव और राज ठाकरे दोनों गिरगांव चौपाटी से आजाद मैदान तक विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। यह कदम देवेंद्र फडणवीस सरकार की ओर से कक्षा 1 से 5 तक हिंदी को वैकल्पिक तीसरी भाषा के रूप में पेश करने के फैसले के बीच उठाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here