Home News Posts उत्तराखंड सड़क पर पलटा कंटेनर, लगा जाम

सड़क पर पलटा कंटेनर, लगा जाम

0
402

देहरादूून। आशारोडी के पास सडक पर लोडेड कंटेनर के गिरने से सडक पर दोनों तरफ जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कंटेनर से सामान निकाल कंटेनर को सडक से हटाकर जाम खुलवाया।
आज यहां आशारोडी से आगे सहारनपुर हाईवे पर मोहंड के पास सडक पर एक लोडेड कंटेनर के पलट जाने के कारण उक्त मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतारें लग गयी। दोनो तरफ वाहनों से जाम लग गया लोगों को काफी परेशानी का सामा करना पडा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कंटेनर से सामान निकालकर कंटेनर को सडक से हटाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने लोगों से अपील की कि यातायात के सुचारू होने तक उक्त मार्ग का प्रयोग ना करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here