Home News Posts उत्तराखंड सड़क हादसों में 2 मरे, 7 घायल

सड़क हादसों में 2 मरे, 7 घायल

0
420
  • ऊखीमठ में बाइक खाई में गिरी, टिहरी में अनियंत्रित बस पलटी

देहरादून। रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ में आज एक बाइक गहरी खाई में जा गिरी। जिस पर सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य सड़क दुर्घटना में यात्रियों से भरी बस के पलटने से सात लोग घायल हो गए जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह ऊखीमठ मार्ग पर एक बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और आपदा राहत टीम ने युवकों को खाई से बाहर निकाला लेकिन दोनों ही युवकों की मौत हो चुकी थी। युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। दुर्घटना का कारण तेज स्पीड बताया गया है।
उधर आज ऋषिकेश से तीर्थ यात्रियों को लेकर बद्रीनाथ जा रही बस में अचानक खराबी आने से बस अनियंत्रित हो गई लेकिन ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को पहाड़ी से टकरा दिया गया जिससे बस सड़क पर ही पलट गई यदि बस खाई की ओर गिरती तो इस हादसे में कई लोगों की जान जा सकती थी। बस में कुल 40 यात्री सवार थे जो ऋषिकेश से बद्रीनाथ जा रहे थे। यह हादसा टिहरी के टिपरी के पास हुआ है।
बस पलटते ही दुर्घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई। जैसे—तैसे लोगों को बस से बाहर निकाला गया। इस हादसे में सात लोगों को चोट आई है जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई की जा रही है। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नंदगांव अस्पताल लाया गया जहां इनका इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here