Home News Posts उत्तराखंड अलग—अलग स्थान से 3 शव बरामद होने से मचा हड़कंप

अलग—अलग स्थान से 3 शव बरामद होने से मचा हड़कंप

0
615


हरिद्वार। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के तीन अलग—अलग स्थान से तीन शव बरामद होने पर हड़कंप मच गया सूचना मिलने पर पुलिस ने तीनों शवों को बरामद कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह मोहम्मदपुर झाल के पास कुछ लोगों की नजर एक होंडा सिटी कार पर पड़ी जो नहर में डूबी हुई थी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से कार को बाहर निकलवाया जिसमें एक युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस जांच के दौरान मृतक के पास से आधार कार्ड बरामद हुआ जिससे मृतक की पहचान धर्मेंद्र पुत्र बलवीर सिंंह निवासी मैनपुरी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस ने मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं दूसरी ओर लिब्बराहेडी गांव के पास एक अन्य शव बरामद किया गया शव की पहचान नहीं हो सकी है हालांकि शव की स्थिति देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह करीब तीन—चार दिन पुराना है। शव पर कोई चोट के निशान नहीं है जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक की मौत प्राकृतिक कारणो से हुई हो सकती है। तीसरा मामला आसिफ नगर झाल क्षेत्र में सामने आया है यहां एक और शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि शव काफी दिन पुराना है और सड़ चुका है पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here