Home News Posts उत्तराखंड ई—रिक्शा चालक की हत्या का खुलासा, दो गिरफ्तार

ई—रिक्शा चालक की हत्या का खुलासा, दो गिरफ्तार

0
717
  • ई—रिक्शे की बैटरी बनी हत्या की वजह, शराब पिलाकर की हत्या

हरिद्वार। ई—रिक्शा चालक की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से ई—रिक्शा की चुरायी गयी बैटरी बरामद की गयी है।
जानकारी के अनुसार बीती 18 मई को मिठवा पुत्र ईलम चंद निवासी ग्राम सुनहरा ने थाना गंगनहर में सूचना देकर बताया गया और वह 16 मई से लापता है। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। 18 मई को मुन्ना का शव सालियर—मंगलौर हाईवे के किनारे बरामद हुआ। जिसके उपरांत हुई जांच में यह तथ्य सामने आया कि मृतक के ई—रिक्शा से दो बैटरियाँ गायब थीं तथा उसका मोबाइल फोन घटनास्थल पर नहीं मिला, जिससे लूटपाट की मंशा से हत्या की आशंका और मजबूत हुई। बीते रोज पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यत्तिQ गुरुरामराय इंटर कॉलेज के पास ई—रिक्शा चालकों को बैटरियां बेचने बातचीत चल रही थी जिसकी सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों संदिग्धों को मौके से दबोच लिया गया। जिन्होने पूछताछ में अपना नाम आशीष कुमार उर्फ सरदार पुत्र सतीश कुमार, निवासी सलेमपुर राजपूताना, रुड़की बताया जिसके कब्जे से मृतक मुन्ना का एक (कीपैड) मोबाइल फोन बरामद हुआ, तथा दूसरे व्यत्तिQ का नाम विक्रांत उर्फ राहुल उर्फ रोल्ला पुत्र राजेन्द्र कुमार, निवासी सलेमपुर राजपूताना बताया जिसकी तलाशी लेने पर कब्जे से एक आधार कार्ड बरामद हुआ। आरोपियो ने स्वीकार किया कि आशीष द्वारा जनलक्ष्मी फाइनेंस से लिए गए लोन की 75 सौ रूपये की किश्त चुकाने के लिए उन्होंने मृतक मुन्ना को ई—रिक्शा बुकिंग के बहाने 500 रूपये में बुलाया और सलियर से मंगलोर हाईवे पर सुनसान जगह ले जाकर शराब पिलाई इस दौरान राहुल ने चुपचाप रिक्शा के पास जाकर बैट्री निकालने लगा जिसे मुन्ना ने देख लिया मुन्ना ने राहुल का विरोध करते हुए हाथापाई की राहुल का साथ देते हुए आशीष ने अपनी बेल्ट से गला घोंट दिया और दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। शव को उन्होंने निर्माणाधीन दीवार के पीछे काली बरसाती (तिरपाल) से ढक कर छिपा दिया। घटनास्थल पर आशीष बाइक से आया था और उसी की बाइक पर बैट्री रखकर बैट्री घर में छुपा दी थी जिसे आज बेचने आए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here