Home News Posts उत्तराखंड मकान की छत पर गिरी बस, तीन घायल

मकान की छत पर गिरी बस, तीन घायल

0
567

टिहरी। चारधाम यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा होते—होते टल गया। बद्रीनाथधाम जा रहे यात्रियों की एक बस टिहरी जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, हालांकि तीन यात्री घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार उड़ीसा से यात्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर निकले थे। बीते रोज टिहरी—श्रीनगर मोटर मार्ग पर पौखाल स्यालकुंड के पास बस को होटल के पास रोका गया था, जहां यात्री भोजन कर रहे थे। इसी दौरान चालक बस को साइड में पार्क कर रहा था, तभी बस अचानक अनियंत्रित हो गई और करीब 10 मीटर नीचे बलवीर सिंह के मकान की छत पर जा गिरी। हादसे के वक्त बस में केवल तीन यात्री मौजूद थे। जिनके नाम कैलाश चंद्र शाहू, अनिल शर्मा और गीता शाहू बताये जा रहे है। तीनों को चोटें आई हैं और उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से श्रीनगर अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल यात्रियों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रशासन की ओर से जांच की जा रही है कि बस के अनियंत्रित होने की वजह क्या रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here