Home News Posts उत्तराखंड हेलीकाप्टर क्रैश

हेलीकाप्टर क्रैश

0
1863
  • 6 लोगों की मौत, एक घायल

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के दौरान गंगोत्री धाम निकले एक हेलीकाप्टर गंगनानी के पास क्रैश हो गया। जिसमें 7 लोग सवार थे। जिनमें से पांच की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो लोग गम्भीर घायल हुए। सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ, फायर व अन्य आपदा राहत दल मौके पर पहुंचे और उन्होने मृतकों और घायलों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहंा उपचार के दौरान एक घायल की मौत हो गयी जबकि दूसरे की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह पौने नौ बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक हेलीकाप्टर क्रैश होकर जगंल में जा गिरा। जिसमें पायलट सहित 7 लोग सवार थे। जिनमें से पांच की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ, फायर, मेडिकल तथा अन्य आपदा राहत दल तुरन्त मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और मृतकों व दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहंा उपचार के दौरान एक घायल की मौत हो गयी जबकि दूसरे की हालत चिंताजनक देखते हुए उसे देहरादून रैफर किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि हैली एयरोट्रांस कम्पनी का है, जिसने आज सुबह सहस्त्रधारा हैलीपैड से हर्षिल के लिए उड़ाने भरी, जिसमें पायलट कैप्टन रॉबिन सिंह थे। हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों की मृत्यु होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने और हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। यात्रियों के नाम विनीत गुप्ता, अरविंद अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, रश्मि व किशोर जाधव बताये जा रहे है।ं जिनमें से चार मुम्बई व दो आन्ध्र प्रदेश के बताये जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here